नेताओं और उसके चाटुकारों और चाटने वालो को समर्पित:
नेता मतलब चोर हूँ मैं,
धरम-जाति के नाम पर बाँटना मेरा काम है ,
दंगे,मुठभेड़,हत्याएँ कराना मेरे लिए सब आम हैं ।
मैं न हिन्दू ; मैं न मुसलमाँ ;
मैं नेता हूँ मेरी एक अलग ज़ात है ,
थाली का बैंगन होना मेरे लिए क्या बात है ।
नेता मतलब चोर हूँ मैं ,
उदाहरण कलयुग घोर हूँ मैं ,
बिन बात का शोर हूँ मैं
देश में महामारी के तौर पर चीजें: नेता, मच्छर, मक्खी और ट्रैफिक जाम 1947 से अभी तक मौजूद है देश के हरेक कोने में, जो देश को हर तरीके से नुकसान पहुंचा रहा है परन्तु हम आदि हो गए हैं और यूं ही जीये जा रहे!

No comments:
Post a Comment